फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक ने की बच्चों की पिटाई, हंगामा होने पर मांगी माफी

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। नगर के एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक ने कक्षा तीन के तीन बच्चों की पिटाई कर दी। बच्चों की पिटाई से क्षुब्ध अभिभावकों ने स्कूल में पहुंच जमकर हंगामा किया। स्कूली शिक्षक द्वारा माफी मागने व भविष्य में ऐसी घटना नहीं होने का आश्वासन देने के बाद परिजनों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन

नानौता क्षेत्र के ग्राम कुआंखेड़ा निवासी दो बालक नगर के एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ते हैं। मंगलवार को स्कूल पीटीआई ने किसी बात पर कक्षा में मौजूद तीन बच्चों की लकड़ी के फट्टे से पिटाई कर दी। छुट्टी के बाद जब बच्चे अपने घर पहुंचे तो उनकी हालत देखते हुए परिजन घबरा गए। परिजनों के पूछने पर बच्चों ने पिटाई के बारे में बताया। परिजनों ने जब बच्चों के कपडे़ उतार कर देखे तो दंग रह गए बच्चों के शरीर पर पिटाई से नीले पडे़ हुए थे। पिटाई से क्षुब्ध परिजनों ने स्कूल पहुंच कर प्रधानाचार्य से शिकायत की। इस पर प्रधानाचार्य ने आरोपी शिक्षक की जमकर क्लास लगाई। बच्चों की पिटाई करने वाले शिक्षक ने अभिभावकों से क्षमा मांगते हुए भविष्य में ऐसी घटना नहीं होने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें