आर्य प्रतिनिधि सभा के जिला प्रधान बने अनिल आर्य
सहारनपुर। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा की नई कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। इसमें अनिल आर्य को जिला प्रधान नियुक्त किया गया।
रविवार को जनक नगर स्थित मुख्यालय पर बैठक में जिला आर्यवीर दल के संचालक कोमल प्रसाद आर्य ने समाज की भावी पीढ़ी को संस्कारवान बनाने के लिए आर्यवीर दल की सक्रियता पर जोर दिया। गांव गांव तक आर्य समाज की शिक्षा और सिद्धांतों का प्रसार करने के लिए कहा गया। इस दौरान चुनाव अधिकारी हरि सिंह आर्य की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। इसमें सर्वसम्मति से अनिल आर्य को जिला प्रधान, अभय सिंह आर्य को मंत्री, डाक्टर संदीप आनंद को कोषाध्यक्ष, जनेश्वर प्रसाद आर्य को ऑडिटर, भुल्लण सिंह को वरिष्ठ उप प्रधान चुना गया।
इसके अलावा तहसील वार कार्यकारिणी में नकुड़ से वेदभूषण गुप्त और मांगेराम आर्य को उप प्रधान और विपिन आर्य को उप मंत्री, देवबंद से अजब सिंह आर्य उप प्रधान, शेरपाल आर्य उपमंत्री, सहारनपुर सदर से बाबूराम आर्य उप प्रधान, रामकिशोरी आर्य उपमंत्री, रामपुर मनिहारान से श्याम सिंह आर्य उप प्रधान और डाक्टर देवी सिंह आर्य उप मंत्री, बेहट से मोल्हड सिंह आर्य, उप प्रधान और मेजपाल शर्मा उप मंत्री, सहारनपुर नगर से अवनीश आर्य उप प्रधान और नीरज आर्य को उप मंत्री चुना गया। मंडल चुनाव पर्यवेक्षक मुकेश आर्य मेरठ और चुनाव अधिकारी हरि सिंह आर्य ने मनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामना दीं। इस अवसर पर मांगेराम आर्य, अरविंद शास्त्री, सुधीर आर्य, वैद्य रामकृष्ण शास्त्री, प्रियव्रत शास्त्री, जनेश्वर आर्य आदि रहे।