फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन पत्र जमा करने में एकजुटता का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नामांकन पत्र जमा कराने के दौरान राजनीतिक दलों के प्रत्याशी अपनी एकजुटता भी दिखाते नजर आए। भाजपा प्रत्याशी अपने साथ सांसद, विधायक, पूर्व विधायक और महापौर को लेकर नामांकन करने पहुंचे, तो गठबंधन के प्रत्याशी ने सपा, बसपा और रालोद नेताओं के साथ पहुंचकर नामांकन पत्र जमा किया। नेताओं का प्रयास रहा कि नामांकन के दौरान एकजुटता का संदेश दिया जाए।
विज्ञापन

सोमवार को नामांकन पत्र जमा करने का अंतिम दिन था। इसी के चलते जितने भी लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे थे, उन सभी प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा करा दिए हैं। भाजपा प्रत्याशी राघव लखनपाल शर्मा ने नामांकन पत्र के दो सैट जमा कराए। इस दौरान राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम, विधायक ब्रजेश सिंह, विधायक देवेंद्र निम, महापौर संजीव वालिया, पूर्व विधायक राजीव गुम्बर भी उनके साथ नामांकन कराने पहुंचे।
वहीं, गठबंधन से प्रत्याशी हाजी फजलुर्रहमान का नामांकन पत्र जमा कराने के लिए बसपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी नरेश गौतम, एमएलसी महमूद अली, नगर विधायक संजय गर्ग, पूर्व विधायक जगपाल सिंह, रविंद्र मोल्हू, महीपाल सिंह माजरा, मंडल प्रभारी इमरान प्रमुख, सपा जिलाध्यक्ष रुद्रसैन, जिला पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि माजिद अली, बसपा जिलाध्यक्ष रिशीपाल गौतम, साद अली खान, पूर्व जिलाध्यक्ष मजाहिर हसन मुखिया, युवा नेता शाहनवाज खान, पूर्व एमएलसी उमर अली खान, फिरोज आफताब, रालोद प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी सलीम, रालोद जिलाध्यक्ष राव कैसर सलीम भी कलक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें