फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर्व पर व्यवस्था रहें दुरुस्त - डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर्व पर व्यवस्था रहें दुरुस्त - डीएम
विज्ञापन

सहारनपुर। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि महाशिवरात्रि पर्व को लेकर सभी एसडीएम और सीओ अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी संवेदनशीलता के साथ रहेंगे। शिवालयों के आसपास साफ-सफाई करा लें और शोभायात्रा वाले मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।
विज्ञापन

शनिवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर जनपद के विभिन्न मंदिरों/शिवालयों में भारी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा प्रात: काल से ही जलाभिषेक और पूजा अर्चना आरंभ कर दी जाएगी, जो देर शाम तक चलेगी। इसको ध्यान में रखते हुए सभी एसडीएम और सीओ अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी संवेदनशीलता के साथ एहतियात बरतेंगे। पर्व के दौरान निकाली जाने वाली शोभायात्राओं के मार्गों पर पूरी चौकसी बरती जाए। शहर के भूतेश्वर मंदिर, बागेश्वर मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर, कंपनी बाग के बाहर और रानी बाजार के समीपवर्ती मंदिरों के आसपास शांति एवं कानून व्यवस्था हर हाल में बनाई रखी जाए। उन्होंने कहा कि एसडीएम और सीओ अपने-अपने क्षेत्रों के शिव मंदिरों का भी भ्रमण कर लें। साथ ही थानाध्यक्षों के साथ बैठक कर लें। उन्होंने कहा कि जनपद के समस्त एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र में उपस्थित रहकर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पूर्णतया उत्तरदायी होंगे। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर ड्यूटी लगाएं और यह सुनिश्चित कर लें कि पुलिस बल भी पर्याप्त संख्या में तैनात है। कोई भी राजस्व अधिकारी अपने क्षेत्र का मुख्यालय नहीं छोडे़ंगे और रात्रि एवं दिन में धार्मिक स्थलों, शिव मंदिरों पर विशेष रूप में भ्रमण करते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करेंगे। अत्यधिक महत्वपूर्ण जहां सबसे अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ एकत्रित होती है, उन मंदिरों पर विशेष सतर्क दृष्टि रखी जाए। किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना होने पर एसडीएम व सीओ सीधे जिम्मेदार होंगे। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) के अलावा सभी एसडीएम व सीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें