सहारनपुर। फ्लाइंग ऑफिसर सुधीर त्यागी के 74 वें जन्मदिन के अवसर पर वायु सेना स्टेशन सरसावा में मैत्री क्रिकेट मैच कराया गया। जिसमें वायु सेना की टीम ने फ्लाइंग ऑफिसर सुधीर त्यागी मेमोरियल टीम को पांच विकेट से हराया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी फ्लाइंग ऑफिसर सुधीर त्यागी मेमोरियल टीम 120 ही रन बना सकी। इनमें बालेश्वर सैनी ने 37 और विनीत ने 30 रन का योगदान अपनी टीम के लिए दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वायु सेना की टीम ने पांच विकेट गंवाकर 19 ओवर में मैच जीत लिया। बेस्ट बॉलर बालेश्वर सैनी, तथा बेस्ट बेट्समैन सार्जेंट रामा को चुना गया। कपिल विनोद को मैन ऑफ द मैच चुना गया। विजेता टीम और खिलाड़ियों को एयर कमोडोर संदीप चौधरी ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सुधीर त्यागी के मामा नरेंद्र कौशिक, ग्रुप कैप्टन सत्येंद्र, शालिनी चौधरी, डॉ. सनत कौशिक, पीपी सिंह, सुरेश त्यागी, आरिफ खान, असद खान, तेजपाल सिंह, सौरभ गर्ग, राजीव त्यागी, तारिक गुड्डू, ऋषि तलवार, रविकांत धीमान, राकेश शर्मा, मुनव्वर, प्रमोद, असद खान, अनिल विश्रोई, विकास पांडेय, एसपी मिश्रा, रमेश विश्रोई आदि मौजूद रहे।