फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस में शामिल हुए अनुसूचित जाति के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस में शामिल हुए अनुसूचित जाति के लोग
विज्ञापन

सहारनपुर। जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की बैठक में अनुसूचित जाति के कई लोगों ने कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सिर्फ कांग्रेस की एकमात्र पार्टी है जो अनुसूचित जाति के लोगों के हितों की रक्षा के साथ ही पूरा सम्मान भी करती है।
विज्ञापन

रविवार को गुरुद्वारा रोड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर हुई बैठक में एससी एसटी विभाग के जिलाध्यक्ष अरविंद पालीवाल ने कहा कि कांग्रेस ही बाबा साहब के आदर्शोँ पर चलने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता आने वाले लोकसभा चुनावों में पार्टी प्रत्याशी को पूरी शिद्दत से जिताने का कार्य करेंगे। उन्होंने भाजपा पर आपसी सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समाज के सभी वर्गों, जाति और धर्मों को साथ लेकर देश का विकास करने में यकींन रखती है। उन्होंने कहा कि जब से देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तभी से अनुसूचित जाति के लोगों के शोषण की घटनाओं में इजाफा हुआ है। जिला महामंत्री सूरजपाल, ब्लाक अध्यक्ष लक्ष्मीचंद , जादोराम, शक्ति जयसवाल, गुडडू आदि ने भी विचार रखे। अमन कुमार, सोमनाथ, वीर सिंह, कमर सिंह, पवन कुमार,राहुल कुमार, मोहित कुमार, करण, अजय कुमार, बाबुल कुमार, सुभाष कुमार, बीरसेन उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें