फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजीकरण कराने के लिए किसानों को जागरुक करेगा कृषि विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को जागरूक करेगा कृषि विभाग
विज्ञापन

सहारनपुर। सरकारी विभागों की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कृषि विभाग किसानों को पंजीकरण कराने के लिए जागरूक करेगा। इसके लिए विभाग के तकनीकी सहायक गांव गांव में किसानों की गोष्ठी कर पंजीकरण के फायदों की जानकारी देंगे। जिले के 259313 में से अभी तक 249231 किसानों ने ही अपना पंजीकरण कराया है, जबकि कृषि से जुडे़ सभी विभागों की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए किसानों का पंजीकरण होना आवश्यक है।
किसानों की आय दोगुना करने की कवायद में जुटे प्रदेश सरकार किसानों के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही हैं। साथ ही कृषि विभाग ने विभिन्न कार्यक्रम चलाकर किसानों को जागरूक और तकनीकी रूप से दक्ष बनाए जाने का अभियान शुरू कर रखा है। कृषकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कृषि विभाग पंजीकरण कराने के लिए जागरूक करेगा। क्योंकि किसी भी योजना का फायदा लेने के लिए किसान का पंजीकरण कराना आवश्यक है। पंजीकरण कराने के बाद किसान कृषि, पशुपालन, गन्ना, उद्यान,मत्स्य और रेशम आदि विभागों द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं में भागेदारी कर सकता है। पंजीकृत किसानों के खाते में ही अनुदान की धनराशि को डीबीटी के माध्यम से भेजा जाता है। इसके लिए किसान किसी भी जनसुविधा केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
पंजीकरण कराने के लिए किसानों को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए तकनीकी सहायक गांव गांव में बैठक कर पंजीकरण के फायदे बताएंगे। जिले के 259313 में से 249231 किसानों ने ही पंजीकरण करा रखा है। जबकि विभाग का उद्देश्य जिले के सभी किसानों का पंजीकरण कराने का है। जिससे किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।-- राकेश बाबू, उप निदेशक कृषि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें