फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन कर जिला गन्ना अधिकारी को ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों ने धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

सहारनपुर। किसानों के सभी तरह के कर्ज माफ करने और बकाया गन्ना मूल्य का जल्द भुगतान कराने की मांग करते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा ने बृहस्पतिवार को गन्ना भवन पर धरना प्रदर्शन कर जिला गन्ना अधिकारी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट शेरी को भी ज्ञापन दिया। उन्होंने मांगें नहीं मानने पर पांच जनवरी को सहारनपुर आगमन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के घेराव की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गन्ना भवन पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा और नगर विधायक संजय गर्ग ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में किसानों का काफी शोषण हो रहा है। उन्होंने कहा कि लाभकारी गन्ना मूल्य तो दूर किसानों को घोषित गन्ना मूल्य भी समय पर नहीं मिल पा रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट और डीसीओ को सौंपे ज्ञापन में मोर्चा ने कहा कि प्रदेश के सरकारी गन्ना शोध संस्थानों और कृषि विश्वविद्यालयों द्वारा गन्ने की लागत प्रति क्विंटल 327 रुपये आंकी गई है। जबकि प्रदेश सरकार ने इस बार भी 325 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है। ज्ञापन में उन्होंने किसानों के सभी कर्ज समाप्त करने, गन्ना रेट 550 रुपये प्रति क्विंटल करने, बकाया गन्ना मूल्य का जल्द भुगतान कराने, किसान आयोग का गठन करने आदि की मांग की। पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल एवं वीरेंद्र ठाकुर, गन्ना संघ के पूर्व चेयरमैन राजपाल सिंह, सपा नेता सरफराज खान, आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्य परिषद सदस्य योगेश दहिया, किसान नेता प्रीतम चौधरी, भाजपा नेता वीरेंद्र गुर्जर, डॉक्टर अशोक मलिक, नवाब गुर्जर, आसिम मलिक, नीरज कपिल, अरुण राणा, उमा भूषण आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें