कांग्रेस का कुनबा बढ़ा, सैकड़ों लोग हुए शामिल
सहारनपुर। अन्य दलों को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए लोगों का पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने स्वागत किया। इमरान मसूद ने कार्यकर्ताओं को 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया।
मंडी समिति रोड पर हुई सभा में सपा और बसपा छोड़कर कई लोगों ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस का हाथ थाम लिया। इमरान मसूद ने उन्हें पार्टी में शामिल करते हुए कहा कि जनता भाजपा, सपा और बसपा को पहचान चुकी है। यही वजह है कि कांग्रेस तीन राज्यों में बहुमत के साथ सरकार बनाने में कामयाब रही। विधायक मसूद अख्तर ने कहा कि लोग तेजी से कांग्रेस के साथ जुड़ रहे हैं, जिससे साफ है कि कांग्रेस लौटकर आ रही है। कार्यक्रम में राधेश्याम, प्रवीण सैनी, दिलशान मलिक, जमशेर मलिक, रियासत सैफी, सुहेल अल्वी, बिलाल, महमूद अल्वी, सइद मंसूरी, इशाद सलमानी, हाफिज ताहिर मलिक, काजी फरहान अख्तर, अजमत अली, आरिफ खान, राशिद अली, काजी शौमत हुसैन, इरफान मलिक, शमशाद, फैसल आदि मौजूद रहे।