फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सौ मीटर दौड़ में दीपक और आरती दौड़े सबसे तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड (सहारनपुर)। केएलजीएम इंटर कालेज की 28वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन एसडीएम युगराज सिंह व नगर नगर पालिका अध्यक्ष शाहनवाज खान ने संयुक्त रूप से किया। विद्यालय के प्रबंधक चंद्रशेखर मित्तल एवं प्रधानाचार्य राकेश कुमार गुप्ता ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया ।
विज्ञापन

केएलजीएम इंटर कालेज में आयोजित वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के प्रथम दिन 200 मीटर दौड़ जूनियर बालक वर्ग में दीपक ने प्रथम, अमनदीप ने द्वितीय व सौरभ कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर बालक वर्ग में रोहित ने प्रथम, विशाल ने द्वितीय एवं हिमांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिकाओं की प्रतियोगिताओं में 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में आरती ने प्रथम, कोमल ने द्वितीय एवं शिवि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद प्रतियोगिता में आरती ने प्रथम, आंचल ने द्वितीय व कोमल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक प्रतियोगिता में सुमित कुमार ने सबसे दूर गोला फेंककर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अजय कुमार ने द्वितीय तथा कपिल कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पालिका चेयरमैन शाहनवाज खान ने कहा कि वह भी इसी विद्यालय के छात्र रहे हैं और हमेशा विद्यालय के हित के लिए कार्य करते रहेंगे, उन्होंने कहा कि खेल भावना का परिचय देने से ही छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है। एसडीएम युगराज सिंह ने कहा कि खेलों से होनहार छात्रों को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होता है। प्रधानाचार्य राकेश गुप्ता ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। पीटीआई इसम सिंह ने कहा कि खेल मानव जीवन का अभिन्न अंग है। कार्यक्रम का संचालन गौरव मिश्रा एवं कमेंट्री सुभाष गुप्ता ने प्रस्तुत की। कार्यक्रम में सभासद भूपेंद्र गुप्ता, सुलेमान खान, प्रबंध समिति सदस्य विनोद वर्मा व सुरेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें