स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की मांग
सहारनपुर। कृषि लागत को कम करने और स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने सहित अन्य मांगों को लेकर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन एसके दूबे को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नाम ज्ञापन सौँपा। उन्होंने वनाधिकार कानून लागू करने सहित अन्य मांग भी की।
शुक्रवार को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने एडीएम ई को सौंपे ज्ञापन में कहा कि सभी शोषित पीड़ित किसानों और खेत मजदूरों के सभी ऋण माफ किए जाएं। उन्होंने कहा कि स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करते हुए किसानों को फसलों की उत्पादन लागत का डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य देने की कानूनी गारंटी दी जाए। उन्होंने जमीन जोतने वालों के नाम करने, वनाधिकार कानून लागू करने, सभी खेत मजदूरों, गरीबों और मध्यमवर्गीय किसानों को पांच हजार रुपये न्यूनतम पेंशन दिलाने आदि की मांग की। इस दौरान जिला मंत्री राव दाउद खां, तिलकराज भाटिया, सुरेंद्र कुमार, नवनीत सिंह, सुलेमान, इसरार, कुरबान, कृपाराम, शोभाराम, सनोव्वर, बाबूराम, इंतजार, अजय कुमार, आबिद, अब्दुल मलिक, दर्शनलाल, सुनील कुमार, फरीद अंसारी, नफीस अहमद, मुस्तकीम अहमद आदि रहे।