फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर संतों के साथ अभद्र व्यवहार की कड़ी निंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
टोल प्लाजा पर संतों के साथ अभद्र व्यवहार की कड़ी निंदा
विज्ञापन

देवबंद। दिल्ली से देवबंद लौट रहे अंतरराष्ट्रीय ध्यान गुरु स्वामी दीपांकर महाराज के साथ टोलकर्मियों द्वारा अशोभनीय व्यवहार किए जाने पर संत समाज में भारी रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

देवीकुंड स्थित श्री महाकालेश्वर ज्ञान मंदिर में संतों की बैठक में स्वामी दीपांकर महाराज ने कहा कि टोलकर्मी संतों के साथ अभद्रता कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को वह दिल्ली से देवबंद आ रहे थे। भगवा कपड़े पहने होने के बावजूद टोलकर्मियों ने उनसे टोल टैक्स मांगा। जब उन्हें एक साधू से टोल वसूलने की बात कही तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। हिंदू स्वाभिमान संगठन के प्रांतीय प्रमुख अभिषेक त्यागी ने कहा कि टोल प्लाजा पर संतों के साथ अशोभनीय व्यवहार किया जाना शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि टोलकर्मी जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में हुए फैसले की धज्जियां उड़ा रहे हैं। पहचान बताने के बावजूद भी टोलकर्मी अभद्र व्यवहार कर रहे हैं जो बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि स्वामी दीपांकर महाराज पूरे मामले की जानकारी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को देंगे। इस मौके पर स्वामी श्यामानंद, गणेशानंद, मोहनानंद सरस्वती, हिमांशु शर्मा, गौतम कुमार, मुकेश अग्रवाल, बंटी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें