फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु पूर्णिमा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु पूर्णिमा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूजा
विज्ञापन

सहारनपुर। चार माह से सारे काम छोड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिमा बनाने में लगे दीपक पुंडीर ने गुरु पूर्णिमा पर मोदी की पूजा-अर्चना की। वह रोजाना परिवार संग सुबह और शाम प्रधानमंत्री की प्रतिमा के समक्ष मत्था टेककर अपने दिन की शुरूआत करता है।
विज्ञापन

पेपर मिल रोड स्थित विनय विहार हिम्मतनगर निवासी 37 वर्षीय दीपक पुंडीर पुत्र स्व. जगदीश सिंह पुंडीर चार माह से अपने घर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिमा खुद तैयार कर रहा है। दीपक पुंडीर अपने पत्नी पूजा रानी, पुत्र निखिल और वंश के साथ रोजाना प्रधानमंत्री की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना कर मत्था टेकता है। बृहस्पतिवार को दीपक ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विशेष पूजा अर्चना की। विधिविधान से पूजा अर्चना करने के बाद पूरे परिवार ने प्रधानमंत्री की मूर्ति के समक्ष मत्था टेककर अशीर्वाद लिया और प्रसाद बांटा। दीपक ने बताया कि वह प्रधानमंत्री की नीतियों और उनके आदर्शों से प्रभावित है। उसकी इच्छा एक बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की है। वह प्रतिमा पूरी बनाने के बाद प्रधानमंत्री से मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लिए जो कड़े फैसले लिए हैं, आज तक कोई प्रधानमंत्री ऐसे फैसले नहीं ले पाया है। उसका पूूरा परिवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भक्त है। पूरा परिवार पीएम की प्रतिमा के पांव छूकर दिन की शुरुआत करते है। अपने परिवार के बच्चों को भी प्रतिमा के पांव छूकर आशीर्वाद लेने के लिए प्रेरित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें