फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल सवार को रौंदकर पलटी बुलेरो, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
साइकिल सवार को रौंदकर पलटी बुलेरो, एक की मौत
विज्ञापन

अंबेहटा। साइकिल सवार को रौंदते हुए बुलेरो गाड़ी पलट गई। हादसे में साइकिल सवार की मौत हो गई, जबकि बुलेरो सवार दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में उपचार दिलवाया।
विज्ञापन

शनिवार की शाम चार बजे गांव मोहद्दीनपुर निवासी 55 वर्षीय नाथीराम पुत्र विशंभर साइकिल पर गेहूं पिसवाने फंदपुरी जा रहा था। बताया जाता है कि जैसे ही वह गांव से मुख्य मार्ग पर चढ़ने लगा तो सामने से आ रही बुलेरो गाड़ी उसको रौंदते हुए पलट गई। चीख पुकार पर खेतों में काम कर रहे लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। सूचना पर फंदपुरी चौकी इंचार्ज मनोज राठी मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने नाथीराम को मृत घोषित कर दिया। गांव फूलगढ़ निवासी बुलेरो सवार दो लोग चोटिल हुए हैं। बुलेरो में पांच लोग सवार थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें