सहारनपुर। भाजपा पार्षद ने नगर निगम द्वारा कोर्ट रोड पर कराए जा रहे फुटपाथ के निर्माण पर सवाल उठाए है। उन्होंने नगरायुक्त से मिलकर निगम की कार्यप्रणाली को व्यापारी विरोधी करार दिया।
नगर निगम बोर्ड की बैठक में घंटाघर से कोर्ट रोड पुल तक सड़क के दोनों ओर बने नाले पर फुटपाथ बनाने का निर्णय लिया गया था। पिछले करीब एक महीने से नगर निगम ने रोड की एक साइड को ब्लॉक कर उसपर स्लैब बनाने का काम चल रहा है। छेड़ा हुआ है। साथ ही नगर निगम की टीम दोनों ओर बने नालों पर दुकानदारों द्वारा किए गए स्थाई अतिक्रमण को हटा रही है। शुक्रवार को भाजपा के स्थानीय पार्षद पुनीत चौहान कुछ व्यापारियों के साथ नगरायुक्त गौरव वर्मा से मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदार पर बिना किसी योजना के दुकानदार को नुकसान पहुंचाने में लगा है। उनका आरोप था कि ठेकेदार नियम विरोधी काम कर रहा है।
---------------------------------------
नगर निगम के अधिकारी और ठेकेदार महापौर को अंधेरे में रखकर मनमानी कर रहे हैं। एक महीने से स्लैब सड़क पर पड़े हैं, जो प्रतिदिन दुर्घटनाओं की वजह बन रहे हैं। बार-बार कहने के बाद भी अधिकारी और ठेकेदार सुनने को तैयार नहीं हैं। मैं स्थानीय पार्षद हूं मेरी तक नहीं सुनी जा रही है। पुनीत चौहान, पार्षद।
--------------------------------------
निगम टीम कोर्ट रोड के दोनों ओर के नाले से अतिक्रमण हटा रही हैं। नाला बेहद पुराना है, जिसपर फुटपाथ बनाया जाना संभव नहीं है। ऐसे में हम नाले को नए सिरे से बनाकर फुटपाथ के रूप में विकसित करेंगे। इसमें थोड़ा समय लगना लाजिमी है। दुकानदारों की समस्या भी वाजिब है। कोशिश यही है कि अतिशीघ्र फुटपाथ पर काम पूरा कराया जा सके।
गौरव वर्मा, नगरायुक्त।