फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद पड़े बाजारों को खुलवाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। लोहानी सराय के व्यापारियों ने पुराने वाहनों के कटान का कारोबार शुरू कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि लोहानी सराय, ढोली खाल, शौकत रोड पर पुराने वाहनों के कटान का कारोबार पुलिस ने काफी समय से बंद करा रखा है। इस व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों का कहना है कि उन्होंने पूरे मार्केट में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए हैं। सभी दुकानदारों के अलग-अलग रजिस्टर बनवा दिए हैं। यूनियन के छिन्न-भिन्न किए जाने वाले वाहनों का अलग से रिकार्ड रखने के लिए भी एक रजिस्टर बना लिया गया है। जिसकी छाया प्रति रोजाना थाना में उपलब्ध कराने की भी व्यवस्था की गई है। इस बाजार को खुलवाने के लिए उन्होंने कुतुबशेर पुलिस से मांग की थी। लेकिन कुतुबशेर पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की।
विज्ञापन

इस मामले में व्यापारियों ने एसएसपी को ज्ञापन देकर बाजार को खुलवाए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में आजम शाह, फहाद सलीम, फुल्लू, पप्पू, सलीम, आसिफ, बहार, शाहिदा, हदीस, फरमान, मोहम्मद आरिफ शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें