फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई विभाग की 25 बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। देहरादून रोड स्थित गांव माहीपुरा में सिंचाई विभाग की 25 बीघा जमीन को प्रशासन ने बुधवार को कब्जा मुक्त करा दिया। जिलाधिकारी के आदेश पर तहसीलदार ने पुलिस फोर्स के साथ कार्रवाई की। जेसीबी के माध्यम से अवैध कब्जों को हटवाया गया। हालांकि हाईकोर्ट का आदेश होने के कारण मौके पर कोई विरोध के लिए नहीं आया।
विज्ञापन

थाना जनकपुरी क्षेत्र में गांव माहीपुरा स्थित सिंचाई विभाग की 25 बीघा जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया गया था। तहसीलदार सदर प्रीति ने बताया कि मामला हाईकोर्ट में चंद्रप्रकाश और सरकार के बीच चल रहा था। न्यायालय ने सरकार के पक्ष में फैसला सुनाते हुए जिलाधिकारी को भूमि कब्जा मुक्त कराए जाने के आदेश दिए थे। बुुुधवार को डीएम पीके पांडेय के निर्देश पर तहसीलदार ने अपनी टीम और पुलिस फोर्स के साथ भूमि को कब्जा मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान सिंचाई विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें