फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीम आर्मी के आंदोलन में कई लोगों की तबीयत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण के समर्थन में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं का गांवों में भूख हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन जारी रहा। जिले के 13 गांवों में कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर लगातार चौथे दिन भी बैठे। कई लोगों की तबियत खराब हो गई। चिकित्सकों ने उनके स्वास्थ्य की जांच की।
विज्ञापन

भीम आर्मी सुप्रीमो चंद्रशेखर उर्फ रावण द्वारा जिला कारागार में शुरू की गई भूख हड़ताल के समर्थन में लोग गांव-गांव चल रही भूख हड़ताल पर चौथे दिन भी रहे। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने ग्राम रामनगर, हौजखेड़ी, रामगढ़, रूपड़ी, कपूरपुर, जॉनीपुर, बेहट, आमवाला, नयागांव, अहमदपुर, रामपुर कलां, कबीरपुर और खुशहालीपुर में भूख हड़ताल की।
जानीपुर में खाने के साथ पानी छोड़ देने से कई लोगों की हालत गंभीर हो गई। भीम आर्मी के जिला प्रवक्ता सनी गौतम और उनके माता, पिता की तबियत खराब हो गई। गांव हौजखेड़ी में सरिता आंबेडकर की हालत खराब हो गई। बेहट के खालसा मोहल्ले में रविदास मंदिर में भूख हड़ताल पर बैठे राष्ट्रीय प्रवक्ता मनजीत सिंह नौटियाल का भी रक्तचाप गिर गया, ग्राम रूपड़ी में तीन दिन से भूख हड़ताल पर बैठी तीन महिलाओं की तबियत भी खराब हो गई। भीम आर्मी जिलाध्यक्ष कमल सिंह वालिया ने बताया कि कोई भी प्रशासनिक अधिकारी हाल जानने के लिए नहीं पहुंचा। निजी चिकित्सकों को बुलाकर उन्होंने स्वयं ही लोगों का चेकअप कराया है। उन्होंने कहा कि जब तक निर्दोष लोगों से मुकदमे वापस नहीं होंगे तब तक उनकी भूख हड़ताल चलती रहेगी।
विज्ञापन

---------------
--। चंद्रशेखर की जिला कारागार में भूूख हड़ताल जारी
भीम आर्मी सुप्रीमो चंद्रशेखर उर्फ रावण की जिला कारागार में भूख हड़ताल पांचवे दिन भी जारी रही। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष कमल सिंह वालिया का कहना है कि जेल में चंद्रशेखर ने भूख हड़ताल कर रखी है। उनकी तबियत भी खराब हो गई है।
-----------
--। भूख हड़ताल पर बैठे मोहित को अस्पताल में भर्ती कराया
बेहट की खालसा कालोनी स्थित रविदास मंदिर में चार दिन से भूख हड़ताल पर बैठे मोहित आंबेडकर की हालत अधिक बिगड़ गई। जिसके चलते भीम आर्मी के अन्य कार्यकर्ता उसे लेकर पहले सीएचसी पहुंचे। जहां से उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती करा दिया गया।
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें