फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेरकों ने किया परीक्षा के बहिष्कार का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेरकों ने किया परीक्षा के बहिष्कार का एलान
विज्ञापन


सहारनपुर। आदर्श साक्षरताकर्मी वेलफेयर एसोसिएशन से जुड़े शिक्षा प्रेरकों ने 25 मार्च तक मानदेय न मिलने की स्थिति में बेसिक स्कूलों की परीक्षा का बहिष्कार करने का एलान किया है। शनिवार को हुई एसोसिएशन की बैठक में शिक्षा प्रेरकों ने यह फैसला लिया।
विज्ञापन

गुर्जर भवन में हुई एसोसिएशन की बैठक में सबसे पहले सर्वसम्मति से गजेंद्र सिंह पंवार को जिलाध्यक्ष चुना गया। गजेंद्र सिंह ने सरकार पर प्रेरकों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। कहा कि सरकार उनसे शिक्षण के साथ ही जनगणना, भारत साक्षरता मिशन, मतदान कराने समेत अनेक कार्य लेती हैं। लेकिन, बदले में मात्र 2000 रुपये का मानदेय देती है। वह भी समय से नहीं मिलता है। वक्ताओं ने रोष जताया कि 18 महीने से शिक्षा प्रेरकों को मानदेय नहीं मिला है, जिस वजह से प्रेरक परेशान हैं। उन्हें आर्थिक संकटों का समाना करना पड़ रहा है। बैठक में जरनेल सिंह, शहजाद, सीमा देवी, धर्मवीर सिंह, नरेंद्र कुमार, संदीप, राजीव, रामकुमार, राजबीर, सचिन, नवीन कुमार, राजेंद्र सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें