फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भद्रा समाप्त होने पर होगा होलिका दहन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। होलिका दहन भद्रा समाप्त होने के बाद किया जाएगा। भद्रा सुबह 8 बजकर 58 मिनट से शुरू होगी, जो रात्रि सात बजकर 40 मिनट तक रहेगी। इसके बाद ही होलिका दहन मुहूर्त है।
विज्ञापन

मोहल्ला चंद्रनगर निवासी आचार्य अमित भारद्वाज और ब्रह्मपुरी कॉलोनी निवासी पंडित रोहित वशिष्ठ ने बताया कि एक मार्च को पूर्णिमा तिथि प्रात:काल 8:58 बजे से प्रारंभ होकर शाम 7:40 बजे तक रहेगी। मान्यता के अनुसार फाल्गुन की पूर्णिमा तिथि को होलिका हिरण्यकश्यप की बहन भक्त प्रहलाद को अपनी गोद में लेकर बैठ गई थी। भगवान विष्णु की कृपा से प्रहलाद बच गए और होलिका जलकर भस्म हो गई। तभी से बुराई पर अच्छाई के पर्व के रूप में होलिका पर्व मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि भद्रा प्रात काल 8:58 से रात्रि 7:40 बजे तक है। इसलिए रात्रि सात बजकर 40 के बाद ही होलिका दहन करना मुहूर्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें