फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभापति बने विजयपाल राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहकारी संघ छुटमलपुर के निर्विरोध सभापति बने विजयपाल राणा
विज्ञापन

छुटमलपुर (सहारनपुर)। सहकारी संघ छुटमलपुर के चुनाव में विजयपाल सिंह राणा निर्विरोध सभापति चुन लिए गए। उपसभापति पद के लिए नाथीराम के नाम पर सहमति बनी।
संघ के चुनाव के लिए सुबह से ही रुड़की रोड स्थित सहकारी बीज भंडार पर गहमा हमी का माहौल रहा। पूर्व विधायक महावीर राणा गुट की ओर से मांडुवाला निवासी विजयपाल सिंह राणा ने एकमात्र प्रत्याशी के तौर पर सभापति के लिए नामांकन दाखिल किया जबकि उपसभापति के लिए नाथीराम ने नामांकन किया।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी सुरेंद्र पाल सिंह और सचिव ब्रह्मपाल सिंह ने दोनों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया जबकि संचालक मंडल में भूपेंद्र राणा, शशि पुंडीर, जावेद, रणवीर सिंह, सतपाल सिंह राणा, प्रवेज, अनुराधा पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। विजयपाल सिंह राणा के निर्वाचन पर जिला पंचायत सदस्य सुशील राणा, चौध राजबीर सिंह, भाकियू जिला अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह, प्रधान राजेश राणा, बसंत राणा, राजकुमार पुंडीर, अमित चौधरी, भगत सिंह, संजय राणा, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि पुष्पेंद्र, दूबे सिंह कांबोज आदि ने नवनिर्वाचित सभापति का माल्यार्पण कर खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें