फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राज का बढ़ावा देने से अपराध कम नहीं होंगे: मदनी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना महमूद मदनी ने उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में मुस्लिम महिला के साथ बलात्कार का प्रयास करने तथा विफल रहने पर की गई मारपीट में उसकी मौत होने पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं हिंदुस्तानियत और इंसानियत दोनों के लिए बेहद शर्मनाक है।
विज्ञापन

मंगलवार को जमीयत उलमा-ए-हिंद के महासचिव मौलाना महमूद मदनी ने यहां कहा कि प्रतापगढ़ में मुस्लिम महिला के साथ बलात्कार की कोशिश और पिटाई के कारण उसकी मौत होना तथा देशभर में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध हमारी सरकारों को ये सोचने पर मजबूर करते हैं कि किसी विशेष वर्ग की महिला के मुद्दों पर राजनीति को छोड़कर सामूहिक रुप से उनकी बुनियादी समस्याओं का समाधान करें। मौलाना मदनी ने उत्तर प्रदेश में शांति और व्यवस्था की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि कासंगज में एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद भी एक मस्जिद पर हमला किया गया जो यह दर्शाता है कि राज्य में कानून व्यवस्था वाली एजेंसियां अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल हो रही हैं। उन्होंने कहा कि इंस्पेक्टर राज को बढ़ावा देने से अपराध में कमी नहीं आती। बल्कि प्रशासन को जवाबदेह बनाना बहुत जरूरी है। आज सांप्रदायिक ताकतों का मनोबल काफी बुलंद है। मौजूदा स्थिति में वे कानून की गिरफ्त से बाहर हैं। मदनी ने बताया कि उन्होंने प्रतापगढ़ में पीड़ित परिवार से मिलकर हर संभव मद्द का आश्वासन दिया। साथ ही अधिकारियों से वार्ता कर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी सजा दिए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें