फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता दिवस पर मतदान के विभिन्न बिंदुओं पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को मतदाता दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के छात्रों को मतदान की शपथ दिलाई गई। स्वच्छता कार्यक्रमों के अंतर्गत छात्रों ने कॉलेज परिसर में साफ-सफाई की। तदोपरांत मतदान के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। स्वयंसेवकों द्वारा अपने क्षेत्रों में लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया गया। छात्रों ने जागरूकता रैली भी निकाली, जिसका शुभारंभ प्राचार्य डा. राजीव पांडेय ने किया। इस मौके पर डा. इफ्तेखार अहमद कादरी, मौ. आरिफ, डा. कुसुमलता, समता तोमर, राकेश कुमार, राजीव कुमार, विकास कुशवाह, लोकेश शर्मा, विकास शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन

इंफिनिटी इंस्टीट्यूट में भी छात्रों को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। चेयरमैन अरविंद सिंघल ने छात्रों व शिक्षकों को मतदान की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि मतदान करना प्रत्येक भारतीय का नैतिक एवं संवेधानिक अधिकार है। इसलिए छात्र व शिक्षक अपने चिर परिचितों व रिश्तेदार आदि को मतदान हेतु प्रेरित करें। इस मौके पर अंकुर राणा, कुलदीप चौहान, यासर इस्लाम, फहीम हसन, सतीश कुमार, मयंक धीमान, साबिर अली, आनंद कुमार, शिवानी राणा, मौ. साबिर, रजत धीमान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें