फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पीड़न से बचने को महिलाओं को खुद करनी होगी पहल

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर)। दिशा सामाजिक संगठन द्वारा महिला हिंसा और महिला समानता के मुद्दे पर पुलिस के साथ एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें महिला हिंसा की रोकथाम के उपायों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पठेड पुलिस चौकी परिसर में आयोजित पुलिस विभाग के साथ कार्यशाला में दिशा संस्था की महिला मामलों की समन्वयक सुश्री तस्मीम ने कहा कि महिलाओं पर आदि काल से ही हिंसा होती आई है। घरेलू हिंसा से महिलाएं सबसे ज्यादा प्रताड़ित हो रही है। महिलाओं पर होने वाली हिंसा को खत्म करने के लिए सबसे पहले महिलाओं का जागरूक और शिक्षित होना बहुत जरूरी है। चौकी प्रभारी गजेंद्र सिंह ने कहा की महिलाओं के सम्मान और उनकी रक्षा के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस हमेशा तत्पर है। महिलाएं डायल 100 और 1090 से किसी भी समय सहायता प्राप्त कर सकती है। महिलाओं को घरेलू हिंसा और बाहर होने वाली हिंसा के प्रति जागरूक होना जरूरी है। बैठक में नशे का विरोध करने, सामाजिक सौहार्द और भाईचारा कायम करने पर भी चर्चा की गई। इसमें रिहाना अदीब, सुरेशो सैनी, शमीम, राज्जो देवी, मीनाक्षी, रामरती, मोनू सैनी, आलिम, संजय, देवेंद्र, जावेद, मोहित आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें