फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने की होटलों एवं ढाबों पर चेकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने होटलों और ढाबों पर की चेकिंग
विज्ञापन


सरसावा। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा की दृष्टि से संदिग्धों को तलाश करने और मादक पदार्थों तस्करी का पता लगाने के लिए डीएम और एसएसपी ने देर रात में क्षेत्र के कई होटलों और ढाबों पर चेकिंग अभियान चलाया। हालांकि कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु नहीं मिली। इसके बावजूद होटल और ढाबा संचालकों को चेतावनी दी गई कि कोई भी गैरकानूनी काम या संदिग्ध गतिविधि मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

रविवार रात करीब दो बजे जिलाधिकारी पीके पांडेय तथा एसएसपी बबलू कुमार सरसावा थाना पहुंचे। यहां उन्होंने राजमार्ग किनारे चल रहे होटलों और ढाबों के बारे में जानकारी ली और उसके बाद चेकिंग अभियान चलाया। एसओ सरसावा यशपाल धामा ने बताया कि दोनों अधिकारियों ने करीब दो घंटे तक चेकिंग की। चेकिंग के दौरान राजमार्ग पर कुछ जगहों पर वाहनों का जाम लगा रहा। इसके चलते आम लोगों के साथ ही यहां से गुजरने वाले अफसरों को भी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें