फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर जवानों पर हो रही ना..पाक फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दे भारत: त्यागी

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान को करारा जवाब दे केंद्र सरकार : त्यागी
विज्ञापन


देवबंद। हिंदू स्वाभिमान की बैठक में पाकिस्तान की तरफ से भारतीय जवानों पर की जा रही फायरिंग की निंदा करते हुए देश के गृहमंत्री से पाकिस्तान को इसका करारा जवाब देने की मांग की गई।
सोमवार को शास्त्री चौक पर हुई बैठक में प्रांत अध्यक्ष अभिषेक त्यागी ने कहा कि जिस तरह पाकिस्तान हमारे देश की सीमा में घुसकर भारतीय जवानों पर बर्बरता से हमले कर रहा है। अब तक केंद्रीय गृह मंत्री पाकिस्तान को चेतावनी ही दे रहे हैं। पाक को अभी सही जवाब नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिषेक त्यागी ने कहा कि कुछ लोग अलगाववादी तथा आतंकवादियों के समर्थन में बयान जारी करते हैं। इसी के कारण जम्मू कश्मीर और उत्तर प्रदेश के हालात खराब हुए हैं। इस पर केंद्र व राज्य सरकार को विचार करना चाहिए। बैठक में अंतरराष्ट्रीय ध्यानगुरु स्वामी दीपांकर जी महाराज के जन्मदिन पर मिठाई बांटकर उनकी दीर्घायु की कामना की गई। इस मौके पर संजीव पाल, विशाल माहेश्वरी, राहुल वाल्मीकि, विशाल त्यागी, आदित्य झंझवाल, अनिकेत वाल्मीकि, हर्षित वर्मा, मोनू सैनी, विकास कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें