राजकीय महिला महाविद्यालय को
पंजीकरण, परीक्षा केंद्र बनाने की मांग
बेहट। क्षेत्र की कुछ छात्राओं और अभिभावकों ने प्रधानमंत्री के नाम पत्र भेजकर राजकीय महिला महाविद्यालय बेहट को व्यक्तिगत छात्राओं के लिए पंजीकरण एवं परीक्षा केंद्र बनाए जाने की मांग की है।
कस्बागढ़ निवासी राशि मलिक, सोनिया, नेहा, प्रियंका, प्रिंसी, शीतल, शालू, मानसी, सोमपाल, बिरमपाल आदि ने बताया कि उनका क्षेत्र अति पिछड़ा है। इसमें एक मात्र राजकीय महाविद्यालय है। क्षेत्र में उच्च शिक्षा का स्तर न्यूनतम है। महाविद्यालय में पिछले दो वर्ष से बीए और बीकॉम के व्यक्तिगत छात्रों के लिए पंजीकरण एवं परीक्षा केंद्र बना हुआ था। मगर इस वर्ष राजकीय महिला विद्यालय बेहट को चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी द्वारा संचालित व्यक्तिगत परीक्षा 2018 के लिए पंजीकरण एवं परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। इससे छात्राओं को परेशानी होगी। इसलिए इसी महाविद्यालय को पंजीकरण एवं परीक्षा केंद्र बनाने की मांग की।