कर्मचारियों के हित में संघर्ष जारी रहेगा : त्यागी
रामपुर मनिहारान। ग्राम्य विकास मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के स्थापना दिवस पर ग्राम्य विकास संस्थान पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें मंडलीय अध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने कहा कि आज के दिन एसोसिएशन का गठन हुआ था। तब से अब तक कर्मचारियों के हित के लिए बहुत कदम उठाए गए हैं। संगठन को 10 जनवरी 1962 को शासन ने मान्यता दी थी। उन्होंने कहा कि ग्राम्य विकास विभाग सभी का साथ और सभी का विकास पथ पर चलकर विकास कार्यों को बढ़ा रहा है। त्यागी ने कहा कि संगठन कर्मचारियों के हित में संघर्ष जारी रखेगा। इस अवसर पर अनूप सिंह, अश्वनी कुमार, मनोज कुमार, अजय सिंह, जितेंद्र कुमार, यशपाल सिंह, विपिन, अशोक, ओमप्रकाश, राहुल, चंद्रमोहन आदि मौजूद रहे।