फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनरल स्टोर में आग से दो लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
जनरल स्टोर में आग से दो लाख का नुकसान
विज्ञापन

चिलकाना (सहारनपुर)। जनरल स्टोर और एक मोबाइल कंपनी के मिनी स्टोर में शार्ट सर्किट से आग लगने से करीब दो लाख रुपये का सामान जलकर गया। फायर ब्रिगेड़ की गाड़ी के देर से आने से लोगों में रोष हो गया।
विज्ञापन

सुलतानपुर में पैठ बाजार तिराहे पर बनारसी दास पवन कुमार का जनरल स्टोर तथा मोबाइल कंपनी का मिनी स्टोर है। शुक्रवार सुबह करीब साढे़ सात बजे बनारसी दास ने दुकान खोली थी। उसी समय दुकान के ऊपर स्थित स्टोर और गोदाम से लोगों ने धुआं निकलते देखा। दरवाजा तोड़कर लोग अंदर घुसे तो आग फैल गई। लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग बढ़ती जा रही थी। चेयरमैन अकबर कुरैशी ने नगर पंचायत के दो वाटर टैंक मंगवाकर आग बुझवाई। इसके बाद सरसावा तथा सहारनपुर से फायर ब्रिगेड़ की दो गाड़ी पहुंची। फायर ब्रिगेड़ देर से आने पर लोगों ने रोष जताया। स्टोर स्वामी पवन कुमार ने बताया कि संभावना है कि बिजली की मेन लाइन चालू करते समय स्टोर में रखे इनवर्टर में शार्ट सर्किट हो गया। आग से दुकान में रखा सामान तथा सिम कार्ड, दो बैट्रे, इनवर्टर सहित सभी सामान जल कर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें