फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों पर कोहरे का साया

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। सोमवार को एक दर्जन के करीब ट्रेनें देरी से चलीं। ट्रेनों के देरी से पहुंचने की वजह से हजारों यात्री स्टेशन पर ठंड में ट्रेनों का इंतजार करते नजर आए। अनेक यात्रियों को टिकट वापस कर लौटना पड़ा, जबकि कम दूरी के यात्रियों ने बस आदि का सहारा लिया।
विज्ञापन

सर्दी के दिनों में प्रत्येक वर्ष रेलवे बड़ी संख्या में ट्रेनों का संचालन महीने भर के लिए बंद कर देता है, जबकि अनेक ट्रेनें लेट चलती हैं। इसकी प्रमुख वजह सभी ट्रेनों में एंटी फॉग सिस्टम न लगा होना है। ऐसे में हादसों से बचने के लिए रेलवे ट्रेनों का संचालन या तो बंद कर देता है या फिर कोहरा छटने का इंतजार करता है। सोमवार को भारी कोहरा होने की वजह से अनेक छोटी और बड़ी ट्रेनें देरी से चलीं। इसकी वजह से यात्रियों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

--------------------------------
ट्रेन संख्या ट्रेन का नाम घंटे लेट
13050 अमृतसर-हावड़ा 13
13006 पंजाब मेल नौ
14682 जालंधर-नई दिल्ली सात
12331 हिमगिरी एक्सप्रेस नौ
12231 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस तीन
13152 कोलकाता एक्सप्रेस नौ
12317 अकालतख्त एक्सप्रेस तीन
14646 शालीमार एक्सप्रेस चार
15531 जनसाधारण एक्स्प्रेस पांच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें