फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी में तीन साल का इंतजार खत्म होने के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नव वर्ष 2018 शहर के लिए कई मायनों में खास रहने वाला है। सबसे बड़ी उम्मीद स्मार्ट सिटी योजना में चयन की है, जिसके लिए यहां की जनता पिछले करीब साढ़े तीन साल से इंतजार कर रही है। योजना के तीसरे चरण का परिणाम साल के पहले महीने यानी जनवरी में आएगा। नगरायुक्त और योजना के स्थानीय नोडल अधिकारी के दावों पर यकीन करें तो इस बार सहारनपुर के चयन की प्रबल संभावना है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी स्मार्ट सिटी योजना को शुरू हुए करीब साढ़े तीन साल बीत चुके हैं। सहारनपुर योजना में पहले चरण से शामिल है। मगर अभी तक हुए दो चरणों में सहारनपुर अपना चयन कराने में विफल रहा है। पहले चरण में सहारनपुर का कुल 98 शहरों में 92 वां स्थान रहा था। यानी सहारनपुर के प्रस्ताव को रद्दी की टोकरी में डाल दिया गया। दूसरे चरण के प्रस्ताव में सहारनपुर द्वारा खींचे गए विकास के खाके को नकार दिया गया। हायर सेलेक्शन कमेटी ने सहारनपुर द्वारा डवलप करने के लिए चिह्नित किए गए क्षेत्र का दायरा अधिक बताते हुए इसे घटाने के निर्देश दिए थे। अब तीसरे चरण में सहारनपुर ने प्रस्ताव को कमेटी की मंशा के अनुरूप तैयार करने की कोशिश की है। लखनऊ के बाद दिल्ली में हुई फाइनल प्रजेंटेशन हो चुकी है। नगरायुक्त गौरव वर्मा की माने तो दिल्ली में हुई फाइनल प्रजेंटेशन सफल रही, जिसमें सहारनपुर के प्रस्ताव को सराहा गया। ऐसे में इस बार यानी 2018 में सहारनपुर के चयन की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें