फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थियियों में परचून की दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
परचून की दुकान में आग लगी
विज्ञापन


देवबंद। मोहल्ला लहसवाड़ा स्थित एक परचून की दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दुकान मालिक का आरोप है कि किन्हीं लोगों द्वारा जान बूझकर उसकी दुकान में आग लगाई है।
मोहल्ला लहसवाड़ा निवासी सुफियान ने मोहल्ले में परचून की दुकान खोल रखी है। सोमवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में आग में दुकान में आग लग गई। लोगों ने दुकान से धुएं का गुबार और आग की ऊंची लपटें निकलती देखी तो अफरा तफरी मच गई। इस दौरान लोगों ने पानी और मिट्टी आदि डालकर आग पर बमुश्किल काबू पाया। इस बीच जानकारी मिलने पर सुफियान भी मौके पर पहुंच गया। उसका आरोप था कि किसी व्यक्ति ने जान बूझकर उसकी दुकान में आग लगाई है। जिससे उसका लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। सुफियान ने बताया कि दुकान के करीब ही एक खाली बोतल पड़ी मिली। जिसमें पेट्रोल भरकर लाया गया था। संभावना है कि पेट्रोल डालकर ही उसकी दुकान में आग लगाई गई है। उसने पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


ट्रक की टक्कर से विद्युत पोल के तार टूटकर सड़क पर गिरे
देवबंद। मोहल्ला पठानपुरा में ट्रक की टक्कर से सड़क किनारे खड़े विद्युत पोल के तार टूटकर सड़क पर गिरने से अफरा तफरी मच गई। इसमें कई लोग उसकी चपेट में आने से बाल बाल बच गए। इस बीच सूचना मिलने पर लाइनमैन ने बिजली बंद कराई।
विज्ञापन

मोहल्ला पठानपुरा से होकर गुजर रहा तेज गति ट्रक सड़क किनारे खड़े विद्युत पोल से टकरा गया। इससे तार टूटकर जमीन पर गिर पड़े। जिससे वहां लोगों में अफरा तफरी मच गई। इस दौरान कई लोग तार की चपेट में आने से बाल बाल बच गए। जिसके बाद लाइनमैन ने बिजली बंद कराई। बाद में वहां पहुंचे विद्युत टीम ने तारों को दुरुस्त कर लाइन को पुन: चालू कराया। वहीं, जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें