फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजसेवा के लिए सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
समाजसेवा के लिए सम्मानित किया
विज्ञापन

चिलकाना। समाजसेवा तथा स्वास्थ्य सेवा में सराहनीय सहयोग के लिए नगर पंचायत की ओर से दिल्ली के आयकर आयुक्त अमल गर्ग को सम्मानित किया गया। कस्बे के लक्ष्मी राइस मिल में आयोजित एक कार्यक्रम में आयकर आयुक्त अमल गर्ग ने कहा कि देश में करीब एक प्रतिशत लोग नेत्रहीन हैं जबकि विश्व में करीब चार करोड़ लोग नेत्रहीन की जिंदगी जी रहे हैं। अधिकांश लोग नेत्रहीनता से मुक्ति पा सकते हैं। लेकिन जागरूकता की कमी के कारण लोग अंधतापूर्ण जीवन जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों की स्वास्थ्य तथा शिक्षा जैसी जरूरतों को पूरा करना समाज के प्रत्येक व्यक्ति का परम कर्तव्य है।
विज्ञापन

समाजसेवी जयनाथ शर्मा ने कहा कि आयकर आयुक्त अमल गर्ग ने दिल्ली में रहते हुए आश्रय फाउंडेशन के सहयोग से जनपद के पिछड़े क्षेत्र चिलकाना में नेत्र शिविर, सहारनपुर में बालिकाओं के लिए शिक्षा तथा कूड़ा बीनने वाले बच्चों के लिए उड़ान स्कूल की स्थापना की। कार्यक्रम में नगर पंचायत सुलतानपुर चिलकाना की ओर से आयकर आयुक्त अमल गर्ग को उनकी समाजसेवा को देखते हुए शाल ओढ़ाकर तथा अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक राजीव सिंघल, नगर पंचायत चैयरमैन अकबर कुरैशी, नमिता सिंघल, डा0 षोभाराम सिंघल, बालकृश्ण शर्मा, प्रमोद जैन, पवन कुमार सिंघल, श्यामनाथ शर्मा, डा. समीर सिंघल, डा. अनंत कुमार अग्रवाल, केएन तिवारी, अहसान अहमद, अजय सिंघल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें