फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने किया बैंक पर धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनौती (सहारनपुर)। भाकियू ने पूर्व कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को स्टेट बैंक आफ इंडिया की स्थानीय शाखा पर विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया। धरने की सूचना पर पहुंचे शाखा प्रबंधक को भी किसानों ने फिल्ड आफिसर के साथ अपने बीच बैठा लिया। घंटों चली वार्ता के बाद शाखा प्रबंधक ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस पर धरना समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह ही भाकियू कार्यकर्ता झंडे और बैनर लेकर लखनौती बैंक पर पहुंच गए और बैंक अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए परिसर में धरने पर बैठ गए। धरने को संबोधित करते हुए भाकियू के पूर्व मंडल महामंत्री देशपाल चौधरी ने कहा कि बैंक कर्मचारी किसानों का शोषण कर रहे हैं। किसानों के साथ सम्मान जनक व्यवहार नहीं किया जाता है। यदि कर्मचारियों ने अपना रवैया नहीं बदला तो भाकियू बैंक पर तालाबंदी कर देगा। जिला उपाध्यक्ष डॉ. ओमपाल सिंह और ब्लाक अध्यक्ष बृजपाल सैनी ने कहा कि बैंकों में छोटे कार्य के लिए भी कई कई दिन तक टरकाया जाता है। इसी दौरान बैंक पहुंचे प्रबंधक हरिश्चंद्र और फील्ड अफसर भानू प्रताप सिंह को भी किसानों ने अपने बीच बैठा लिया। दोनों अधिकारियों ने वहां बैठकर किसानों की समस्याएं सुनी। शाखा प्रबंधक ने किसानों को उनकी समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया जिसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया।
धरने की अध्यक्षता नूर हसन बेगी रुस्तम और संचालन सुलेखचंद फौजदार ने किया। इस दौरान अरविंद कुमार, बिल्लू, अनिल, जितेंद्र सिंह, मोनू, बलविंद्र सिंह, जहांगीर, जोगिंद्र, पालेराम, रविंद्र, प्रदीप, शेखर, सुनील, मेहरबान, जुगिंद्र, प्रेम, धर्मवीर, ओमवीर, राजपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें