फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में सम्मान प्राप्त कर लौटने पर प्रधान का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। लखनऊ में मंगलवार को हुए महिला प्रधान सम्मेलन में सहारनपुर के मुजफ्फराबाद ब्लाक के गांव हुसैनपुर उर्फ निवादा की प्रधान प्रमिला देवी को सेनेटरी नैपकिन सेंटर स्थापित कर महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री रीता बहुगुणा जोशी द्वारा सम्मानित किया गया। बुधवार को गांव पहुंचने पर अपनी मुखिया का ग्रामीणों ने प्राथमिक स्कूल में जोरदार स्वागत किया। यहां प्रधान ने कहा कि लखनऊ में हुआ सम्मान केवल उनका नहीं बल्कि ये पूरे गांव का सम्मान है। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे अपने गांव को स्वच्छता के मानकों पर भी खरा उतारने के लिए सहयोग दें। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि महेश पाल, अलीपुर संभालकी प्रधान सोनी कुमार, भैंसराऊ प्रधान किरतपाल, सतीश कुमार, राजपाल सिंह, भगत, प्रधानाध्यापक बिजेंद्र शर्मा, सुनीता, संतोष देवी, असगरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें