फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में ऑनलाईन बैनामें होने शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में शुरू हुए ऑनलाइन बैनामें
विज्ञापन

सहारनपुर। जिले में मंगलवार से ऑनलाइन बैनामे होना शुरू हो गए हैं। इसके चलते फर्जी बैनामों पर रोक लग सकेगी। एआईजी स्टांप आरपी सिंह ने बताया कि प्रदेश के 26 जिलों में आनलाइन बैनामे की व्यवस्था आज से शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को मिशन कंपाउंड निवासी सुनीता मदान, नवदीप और सुरेंद्र धवन ने अपने प्लाट का बैनामा जसप्रीत कौर के नाम किया है। जिले में यह सबसे पहला ऑनलाइन बैनामा है। नकुड, देवबंद तहसीलों में भी एक एक बैनामे हुए हैं। यह व्यवस्था सभी तहसीलों लागू कर दी गई है।

कुर्क प्रॉपर्टी नीलामी 16 को
सहारनपुर। तहसीलदार सदर सुधीर कुमार ने वसूली को लेकर कड़ा रुख अपना लिया है। इसके चलते स्टांप और बिजली के बकाएदारों की कुर्क की गई संपत्तियों की नीलामी कर वसूली की जाएगी। इसके लिए 16 दिसंबर की तारीख तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को तहसीलदार सदर सुधीर कुमार ने बताया कि बेहट रोड के गांव घुन्ना स्थित कावेरी लाइम इंडस्ट्रीज की बिजली के बिल की आरसी 9 लाख 21 हजार रुपये और दिल्ली रोड स्थित ग्लोकल इंडिया रेस्टोरेंट के विरुद्घ 42.24 लाख रुपये की स्टांप की आरसी जारी हुई थी। इसको लेकर दोनों संपत्तियों को कुर्क कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इन दोनों प्रॉपर्टी की नीलामी के लिए 16 दिसंबर की तारीख लगाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें