फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जिला मुख्यालय पर गरजेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की काम बंद, कलम बंद हड़ताल के 15वें दिन ब्लाक मुख्यालय पर इस आंदोलन को खत्म करते हुए शुक्रवार से जिला मुख्यालय पर जारी रखने की घोषणा की गई। धरना दे रही आंगनबाड़ियों ने साफ कहा कि उनकी मांगें जब तक पूरी नहीं होती उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

बाल विकास परियोजना कार्यालय पर पिछले 15 दिनों से ब्लाक क्षेत्र की आंगनबाड़ियों की काम बंद, कलम बंद हड़ताल चल रही थी। बृहस्पतिवार को उसे समाप्त करने की घोषणा कर दी गई। ब्लाक अध्यक्ष गीता शर्मा ने कहा कि अब जिला मुख्यालय पर आंगनबाड़ी अपनी हड़ताल जारी रखेंगी। उन्होंने अन्य संगठनों का आह्वान किया कि सरकार को झुकाने के लिए सभी संगठनों को एक मंच पर आना होगा। उन्होंने कहा कि निदेशक द्वारा आंगनबाड़ियों को काम पर लौटने की धमकियां दी जाएगी लेकिन किसी को डरने की जरूरत नहीं है। धरने के दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ आंगनबाड़ियों ने जमकर नारेबाजी की। कहा कि मांगे पूरी न होने तक वह अपनी हड़ताल जारी रखेंगी। इस दौरान सुषमा शर्मा, रामकुमारी, अनुराधा, राकेश देवी, सर्वेश रानी, सीमा, अरुणा, मायादेवी, मोनिका, फरहाना आदि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें