फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 ईंट भठठों के खिलाफ आरसी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। खनन विभाग ने ईंट भट्ठों से रायल्टी वसूलने के लिए सख्त रवैया अपनाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को रायल्टी का बकाया भुगतान नहीं करने वाले 9 ईंट भट्ठों की करीब 20 लाख रुपये की आरसी जारी की गई है। इससे पहले 16 ईंट भट्ठों की आरसी जारी हो चुकी है। इन पर वर्ष 2016-17 की राल्यटी बकाया है।
विज्ञापन

रायल्टी वसूलने के लिए खनन विभाग ने कवायद तेज कर दी है। शुक्रवार को खनन विभाग ने ईंट भट्ठों के खिलाफ आरसी जारी की गई है। खनन विभाग के प्रभारी और एडीएम वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार ने बताया कि वर्ष 2016-17 की रायल्टी जमा नहीं करने पर 9 ईंट भट्ठों की आरसी जारी की गई है। उन्होंने कहा कि बकाएदार ईंट भट्ठा फर्मों को कई बार नोटिस भेजे गए थे। इसके बावजूद भी उन्होंने रायल्टी जमा नहीं कराई है। इसलिए रायल्टी वसूली के लिए इनकी आरसी जारी की गई है।
विज्ञापन

इन ईंट भटठों की हुई आरसी जारी
फर्म रुपये
माहेश्वरी ब्रिक्स, भलस्वा ईसापुर 183170
शिव ब्रिक्स, माजरी कलां 141590
चौधरी अमन ब्रिक्स फिल्ड, अंबेहटा वाहदूद 171290
ग्रामोद्योग मंडल ईंट भट्ठा, इस्लाम नगर 171290
बाबा ब्रिक्स फिल्ड, कादरगढ़ 159410
खुराना ब्रिक्स फिल्ड, टिडौली 165350
कृष्णा ब्रिक्स सप्लाई उद्योग, आसराखेड़ी 171290
हिंदुस्तान ब्रिक्स फिल्ड, मलकपुर 171290
मैं अग्रवाल ब्रिक्स फिल्ड, दूधली बुखारा 159410
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें