फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांवधोई नदी से शुरू हुआ विशेष स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत विशेष स्वच्छता एवं सफाई अभियान शुक्रवार से शुरू हो गया। इसका शुभारंभ डीएम की अध्यक्षता में धोबीघाट से पांवधोई नदी की सफाई से किया गया। 15 सितंबर से दो अक्तूबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत अनेक कार्यक्रम किए जाएंगे। इनमें नगरवासियों को स्वच्छता के प्रति सजग करना भी शामिल है।
विज्ञापन

नगरायुक्त गौरव वर्मा ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत पांवधोई नदी की सफाई के लिए विशेष कार्ययोजना बनाई गई है। साथ ही नगर के सभी वार्डों में इस अवधि में विशेष सफाई अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत 17 सितंबर को सेवा दिवस के रूप में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक श्रमदान किया जाएगा। 24 सितंबर को स्वच्छता क्षेत्र के नागरिक नगर निकायों, युवाओं और रक्षा प्रचारक महिलाएं और बच्चे, खिलाड़ी, एसबीएम राजदूत, मंत्री, सिविल सेवक, पैरा कार्यकर्ताओं, विश्वास संगठन के साथ सफाई कार्य किया जाएगा। 25 सितंबर को सर्वत्र स्वच्छता का आयोजन किया जाएगा। इसमें अस्पताल, पार्क, मूर्तियों, बस स्टॉप, तालाबों, शौचालयों आदि की सफाई की जाएगी। एक अक्तूबर को श्रेष्ठ स्वच्छता का आयोजन किया जाएगा। इसमें सभी आइकॉनिक स्थलों पर बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें