स्मृति चिह्न देकर छात्रों का सम्मान किया
सहारनपुर। उत्तर प्रदेशीय यादव महासभा की ओर से श्री कृष्ण जन्मोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर 85 छात्रों को सम्मानित किया गया।
गांव चकहरेटी के श्रीकृष्ण भवन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह यादव, चौधरी भोपाल सिंह यादव, जिला पंचायत कानपुर के अपर मुख्य अधिकारी सुनील कुमार व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव ने किया। सेवानिवृत्त न्यायाधीश ने बच्चों को मन लगाकर शिक्षा ग्रहण करने की प्रेरणा दी। अपर मुख्य अधिकारी सुनील, खंड शिक्षा शिक्षा अधिकारी मेरठ योगेंद्र यादव, लोकेश यादव, जिलाध्यक्ष, रामाशीष यादव, नत्थू राम यादव, प्रदीप यादव, अमरेश यादव, सुभाष यादव ने मौजूदा समय में शिक्षा को सबसे बड़ी आवश्यकता बताया। इस अवसर पर 85 छात्रों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में मुजफ्फरनगर रेल हादसे के मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान अमित यादव, राकेश यादव, सहदेव यादव, नत्थूराम यादव, कंवरपाल, प्रवीन यादव, ब्रह्मपाल सिंह, अच्छन यादव, रामकुमार मौजूद रहे।