सहारनपुर। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री एवं अखिल भारतीय जाट महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुशील चौधरी ने प्रदेश सरकार पर किसानों के साथ वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया। वह रविवार को पार्टी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। आरोप लगाया कि बिजली में भारी कटौती कर, बीज और खाद के दाम बढ़ाकर तथा फसलों की खरीद दलालों से कराकर किसान को बर्बाद किया जा रहा है। आज किसान, मजदूर और व्यापारी सभी परेशान हैं। अपराध अपने चरम पर है। सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। बैठक में सुभाषचंद्र शर्मा, राजेश पाल, रमेश प्रधान, खुर्शीद, परवेज खान, मुराद अली आदि मौजूद रहे।