फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने प्रभु की रसोई में की सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने प्रभु की रसोई में की सेवा
विज्ञापन

सहारनपुर। असहायों का पेट भरने के मकसद से जिला प्रशासन, नगर निगम और स्वयं सेवी संस्थाओं के सहयोग से शुरू की गई प्रभु जी की रसोई का सोमवार को मंडलायुक्त ने निरीक्षण किया। वहां समाजसेवियों की सक्रियता को देखकर वे खुद भी सेवा में जुट गए। उन्होंने असहाय बच्चों को अपने हाथों से भोजन खिलाया।
विज्ञापन

जनमंच सभागार के पास शुरू की गई प्रभु की रसोई में भोजन के लिए जरुरतमंदों काफी संख्या में पहुंच रहे हैँ। सोमवार को मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल और अपर आयुक्त उदयी राम ने प्रभु की रसोई का निरीक्षण किया। इस दौरान नीरज गुप्ता, संजय कर्णवाल सहित अन्य समाजसेवी सेवा में जुटे थे। उन्हें देखकर मंडलायुक्त भी सेवा में लग गए। मंडलायुक्त ने बताया कि इच्छुक लोग विशेष अवसरों पर प्रभु जी की रसोई एक दिन अथवा जितने दिन का सेवाभाव हो उतने दिन के लिए गरीब एवं असहाय लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था कर सकते हैं। प्रतिदिन कम से कम 2100 रुपये खर्च आएगा। इसके अलावा लोग खाद्य सामग्री भी भेंट कर सकते हैं। इस दौरान शीतल टंडन, रम्मी धवन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें