सहारनपुर। श्री बागेश्वर महादेव मंदिर में चल रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में चौथे दिन रासलीला का मंचन किया गया, जिसे देखकर श्रोता आनंदित हो गए।
रविवार को चकराता मार्ग स्थित श्री बागेश्वर महादेव मंदिर में चल रहे कार्यक्रमों में स्वामी ओम प्रकाश के निर्देशन में श्री हरिदास मंडल वृंदावन के कलाकारों ने रासलीला का मंचन किया गया। इसके साथ ही श्री कृष्ण-सुदामा की मित्रता दिखाई गई। इस दौरान प्रदीप मित्तल, राजेंद्र किशोर माहेश्वरी, राजीव गोयल, पंडित माधव प्रसाद, राकेश सिंघल, मनोज अग्रवाल, राजीव गुप्ता, सचिन गर्ग, सचिन धवन, नरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
भगवान के भजन में कभी संतोष ना मानो: बलोधी
सहारनपुर। सुभाष नगर स्थित श्री सनातम धर्म मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा में विजय बलोधी महाराज ने कहा कि भोग में संतोष मान लो, लेकिन भगवान के भजन में कभी संर्तोष ना मानो। उन्होंने भगवान श्री कृष्ण की जन्म लीला का वर्णन सुनाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस दौरान राणा सिंह सिंधु, धर्मपाल खुराना, इंद्रपाल गुलाटी, शीतल चावला, ओम प्रकाश चानना, मुकेश दत्ता, अमित वत्ता, किशोर पराशर, श्याम सैनी आदि मौजूद रहे।
नेत्रहीन बच्चों के संग मनाया उत्सव
सहारनपुर। रोटरी क्लब मिडटाऊन ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी व स्वतंत्रता दिवस उत्सव मनाया। रविवार को नेत्रहीन विद्यालय के बच्चों के संग कोर्ट रोड स्थित एक सभागार में स्वतंत्रता दिवस की 70वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई। इस दौरान प्रधान प्रेम गोयल, शिव अरोड़ा, राजीव धारिया, केआर सिंघल, गुरदीप सिंह, बलजीत चावला, परमिंदर सिंह, जवाहर गोयल, अनिल दहूजा, हरजीत सिंह, नरेंद्र खरबंदा, सुनील मखीजा, हरमिंदर सिंह, सुनील चावला आदि मौजूद रहे।