फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शब्बीरपुर हिंसा के पीड़ित 70 लोगों को आर्थिक सहायता दी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बहुजन समाज पार्टी से जुड़े एनआरई एवं पंजाब की बसपा की टीम ने शब्बीरपुर हिंसा पर दुख जताते हुए पीड़ित 70 से अधिक लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान की।
विज्ञापन

देहरादून चौक स्थित बसपा कार्यालय पर पंजाब प्रदेश प्रभारी रणधीर बेनीवाल के नेतृत्व में बसपा से जुड़े एनआरआई एवं पंजाब की बसपा टीम पहुंची। टीम में शामिल बसपा स्पोर्ट्स यूएसए, बीएसपी एनआरआई हलका पिलोर, बीएसपी दे राजवाल वादे कदम, साहिब कांशीराम जी इंटरनेशनल मूवमेंट, सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय संगठन शामिल रहे। सभी संगठनों ने शब्बीरपुर कांड की निंदा की। इस मौके पर पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। बसपा नेता शादान मसूद ने कहा कि बसपा सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय में विश्वास करते हुए हर शोषित के लिए संघर्ष करती है। इस मौके पर जोन इंचार्ज नरेश गौतम, जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद, लोधी कुमार, कुलदीप, रमेश कौल, अमर, यश भाटी, बलदेव सन्नी, कर्मवीर, बलजिंदर, राजेश कुमार, सुखदेव, भूपेंद्र, सुरजीत सिंह, इरशाद, शहंशाह, मुन्नू खान मौजूद रहे।

चौराहों से 50 मीटर दूर सवारी उतारें रिक्शा
सहारनपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ई-रिक्शा चालक एसोसिएशन की बैठक में मंडल अध्यक्ष मोहम्मद इजहार ने कहा कि सभी रिक्शा चालक घंटाघर से 50 मीटर दूरी पर सवारी उतारें। ट्रैफिक पुलिस चालान नहीं करेगी। अस्पताल चौक, दिल्ली अड्डे से भी 50 मीटर ही सवारी उतारें। उन्होंने कहा कि पैडल रिक्शा और तांगा को बंद करा दिया और सरकार द्वारा ई-रिक्शा का टैक्स जमा करा दिया था। लोकल रिक्शा सरकार बंद कर रही है। कंपनी वालों ने धांधली शुरू कर दी है। 70 हजार रुपये का रिक्शा अब एक से डेढ़ लाख रुपये में बेच रहे हैं। गरीब इन्हें खरीद नहीं पा रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि इनकी जांच कराकर निर्धारित कीमत में ही इनकी सेल कराई जाए। उन्होंने डीएम से मांग की है कि गरीब रिक्शा चालकों को डूडा से रिक्शा दिलवाई जाए।
विज्ञापन

बैठक में चांद कुरैशी, जिलाध्यक्ष गालिब शाह, गयूर मलिक, गुल बहार, सचिन गुंगर, राकेश कुमार, कलीम, भूरू, बबलू, जलालू, छोटा, तसलीम, टिंकू समेत अनेक लोग शामिल रहे।

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में की बैठक
सहारनपुर। अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संगठन एवं अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वारिश की क्रांति दिवस 15 अगस्त के मौके पर बैठक में राष्ट्रीय पर्व मिलजुल कर मनाने पर विचार विमर्श किया गया और समस्याओं से अवगत कराया गया। वक्ताओं ने कहा कि आजादी के लिए जिन देशभक्तों ने अपने परिवार को छोड़कर आजादी दिलाई न तो उन्हें भुलाया जा सकता है और न ही उनका मोल चुकाया जा सकता है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रितों को शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह, ताम्र पत्र देकर सम्मानित करने की बजाय आर्थिक सहायता की जाए। मनोज त्यागी, टेक सिंह ने कहा कि कुछ अधिकारी परेशान करते हैं। जिससे काफी दुख होता है। बैठक में ओम प्रकाश शर्मा, वीरेंद्र सिंह, नाजिम पहलवान, कंवर जहां, अनिल त्यागी, अली खां, चेतन सेठी, हरि मोहन सेठी, सुशीला शर्मा, टेक सिंह, बबली, मुकेश कपिल मौजूद रहे।

समान शिक्षा, निशुल्क शिक्षा की मांग की
सहारनपुर। एजूकेशन फ्रीडम फोर्स संस्थाने समान शिक्षा और निशुल्क शिक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर हकीकत नगर स्थित धरना स्थल पर एक दिवसीय धरना देकर प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने कहा कि प्राईवेट स्कूलों को अभिभावकों का मानसिक एवं आर्थिक शोषण करने की पूरी छूट दे रखी है। सरकार को चाहिए कि प्राईवेट स्कूलों की फीस सरकार निर्वहन करे। छात्रों को निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाए। धरना प्रदर्शन करने वालों में राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कटारिया, प्रदेश अध्यक्ष संदीप चौधरी, जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह, पुनीता गौतम, रोहित मौय, बिट्टू कुमार, सुमित कुमार, राहुल डेनियल, सौरभ सैन, वीरेंद्र कर्णवाल, ब्रिजेश कुमार, सौरभ बजरंगी, योगेश पंवार, हिमांशु गौतम, कर्ण गौतम, पंकज लांगा, अजय कुमार, अरविंद कटारिया शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें