फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम विरुद्घ तैनाती पाने वाले शिक्षकों के विरुद्घ विभाग का कड़ा रुख

विज्ञापन
विज्ञापन
नियम विरुद्ध तैनाती पाने वाले शिक्षकों पर कड़ा रुख
विज्ञापन

सहारनपुर। जिले में ब्लॉक संसाधन केंद्रों, लेखाधिकारी कार्यालय आदि में नियम विरुद्घ कार्य कर रहे शिक्षकों को अब अपने मूल विद्यालयों में वापस जाना होगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजकर ऐसे शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर विद्यालयों में भेजने के आदेश जारी किए हैं।
बता दें कि जिले में कई शिक्षक ऐसे हैं जो अपने विद्यालयों में पढ़ाने के बजाय ब्लॉक संसाधन केंद्र, लेखाधिकारी कार्यालय आदि में कार्य कर रहे हैं। ऐसे शिक्षकों के विरुद्घ विभाग ने निगाहें टेढ़ी कर ली है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बुद्धप्रिय सिंह ने समस्त खंड शिक्षाधिकारियों, वित्त एवं लेखाधिकारी को पत्र जारी कर कहा कि विद्यालयों में शिक्षण कार्य एक जुलाई से शुरू हो गया है। ऐसे समस्त शिक्षक जो उनके कार्यालयों में संबद्घ हैं, उनको तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त करते हुए उनके कार्यालय में अवगत कराएं। बीएसए ने चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी दशा में कोई भी शिक्षक कार्यालय में संबद्ध होने की स्थिति में समस्त उत्तरदायित्व संबंधित अधिकारी का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यमुक्त होने के बाद ही होगा वेतन आहरण
- बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी पत्र में यह भी कहा कि संबद्ध किए गए शिक्षकों का वेतन उनके कार्य मुक्त होने और वापस विद्यालयों में पहुंचने का बाद ही आहरित किया जाए। ऐसे में संबद्ध किए गए सभी शिक्षक जल्द ही अपने विद्यालयों में जा सकेंगे।

सभी शिक्षक जल्द लौटेंगे विद्यालय
- संबद्ध किए गए सभी शिक्षकों को जल्द ही उनके विद्यालयों में भेजा जाएगा। न जाने वाले शिक्षकों का वेतन आहरण नहीं किया जाएगा।
बुद्धप्रिय सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें