फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धाभाव से की 1008 पार्थिव शिवलिंग की पूजा

विज्ञापन
राधा विहार स्थित नामेश्वर महादेव मन्दिर में पार्थिक शिवलिंग का पूजन करते श्रद्घालु - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। राधा-विहार स्थित औघड़दानी श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में 1008 पार्थिव शिवलिंग की पूजा अर्चना श्रद्धाभाव से की गई। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि पार्थिव शिवलिंग पूजा जीव को पापों से मुक्ति दिलाती है।
विज्ञापन

श्री राम-कृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वावधान में आयोजित श्रावण मास पूजा में शकलापुरी स्थित पांवधोई नदी के उद्गम स्थल से लाई गई मिट्टी 1008 पार्थिव शिवलिंग तैयार किए गए। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने दूध, दही, शहद, घी, शक्कर से शिवलिंग को महास्नान कराया। तत्पश्चात शिव सहत्रनाम, शिव महिमामन स्त्रोत, रुद्रपाठ के साथ महारुद्राभिषेक किया गया और भोले बाबा को भोग लगाकर आरती उतारी गई। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि पार्थिव शिवलिंग पूजा जन्म जन्मांतर के पापों को खत्म करती है। मां पार्वती ने एक पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर पूजा की थी और बाद में नदी में विसर्जन किया। इसके बाद मां पार्वती को भगवान शिव की प्राप्ति हुई। पूजा के बाद पार्थिव शिवलिंग को जल में विसर्जित किया जाता है। जैसे-जैसे जल में पार्थिव शिवलिंग स्वरूप खत्म होता है, वैसे-वैसे पूजा करने वाले व्यक्ति के पाप नष्ट होते चले जाते हैं। इस दौरान अरुण स्वामी, पंडित नीरज मिश्रा, पंडित अजीत शर्मा, राजेंद्र धीमान, नरेश चंदेल, रमेश शर्मा, हर्ष करण, सुचेता, विभा, उमा, कविता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें