फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: प्रत्येक ग्राम पंचायत से लिए जाएंगे 100 मृदा नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिजनौर। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत मृदा स्वास्थ्य कार्यक्रम का पांचवां चरण पांच मई से शुरू होगा। अभियान में प्रत्येक ग्राम पंचायत से 100 मृदा नमूने लिए जाएंगे।
जनपद की मृदा में जीवांश कार्बन की मात्रा घटकर 0.3 प्रतिशत रह गई। जीवांश कार्बन को भूमि के लिए हीमोग्लोबिन माना जाता है। जीवांश कार्बन मृदा संरचना को सही रखता है। निदेशालय द्वारा जिले चयनित 220 ग्राम पंचायतों में सोमवार को मृदा नमूना एकत्रित किए जाएंगे। मृदा परीक्षण प्रयोगशाला से आए परिणाम किसानों को उपलब्ध कराए जाएंगे। कुल 220 ग्राम पंचायतों से 22 हजार मृदा नमूने लेने के लक्ष्य का 70 प्रतिशत खरीफ सीजन तथा 30 प्रतिशत रबी सीजन में पूर्ण किया जाएगा।
विज्ञापन

ये एकत्र करेंगे मृदा नमूने
उप कृषि निदेशक ने बताया कि मृदा नमूना एकत्रित करने के लिए कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक ग्रुप सी, बीटीएम, एटीएम, मृदा परीक्षण प्रयोगशाला के स्टाफ को लगाया गया। प्राविधिक सहायक ग्रुप बी विकास खंड वार नोडल बनाए गए।
विज्ञापन


प्रत्येक विकासखंड से 20-20 ग्राम पंचायतों को निदेशालय स्तर से चयनित किया गया। प्रत्येक ग्राम पंचायत से 100 मृदा नमूने लिए जाने हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि वह परीक्षण के बाद प्राप्त परिणामों के आधार पर ही पोषक तत्वों का फसलों में प्रयोग करें। -गिरीश चंद्र, उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें