फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी में पंछियों के दाना-पानी को लगाए 100 बॉक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी में पंछियों के दाना-पानी को लगाए 100 बॉक्स
विज्ञापन

सहारनपुर। गर्मी में पंछियों की भूख-प्सास दूर करने को वंदेमातरम मिशन एक चिंगारी ट्रस्ट के सदस्यों ने पेड़ों और लोगों की घरों छतों पर बॉक्स लगाए। इनमें पानी और दाने की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

मंगलवार को नुमाइश कैंप में स्थित श्रीश्री गोदवी मंदिर से बॉक्स लगाने की शुरूआत की। इस अभियान के पहले दिन पेड़ों और लोगों के घरों की छत पर 100 बॉक्स लगाए । प्रथम बॉक्स पर स्वामी राधा रमन दास ट्रस्ट के संस्थापक विजय कांत चौहान, समाजसेवी संदीप सिंघल ने तिलक लगाकर, दाना और पानी डालकर अभियान का शुभारंभ किया। इसके पश्चात पेड़ों और छतों पर बॉक्स लगाए , जिन लोगों के घरों की छतों पर बॉक्स लगाए हैं, वही रोजाना बॉक्स में दाने और पानी की व्यवस्था करेंगे। विजय कांत चौहान ने कहा कि पंछियों को गर्मी से बचाने के लिए बॉक्स लगाने का अभियान की शुरू किया। ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा ही बॉक्स बनाए जा रहे हैं। रोजाना अलग-अलग क्षेत्रों में बॉक्स लगाए जाएंगे। पेड़ों पर लगे बॉक्स में ट्रस्ट के सदस्य दाना-पानी की रोजाना व्यवस्था करेंगे। इसके अलावा ट्रस्ट ने निर्जला एकादशी पर छबील लगाकर शरबत बांटा। इस दौरान राष्ट्रीय हिंदू युुवा वाहिनी के महानगर अध्यक्ष मिंटू जग्गा, विशाल गर्ग, सुधीर गुंबर, विवेक प्रताप सिंह, सिमरन गुंबर, पूजा शर्मा, सुभाष खेड़ा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें