फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य पद के बिके 10 नामांकनपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गईे है। शनिवार को पहले दिन सात वार्डों के 10 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे। जिला पंचायत सदस्य पद के नामांकनपत्र की बिक्री, नामांकनपत्र जमा कराने और जमा नामांकन पक्ष की समीक्षा करने, नाम वापस लेने, चुनाव चिह्न आवंटन का कार्य और परिणाम की घोषणा आदि कार्य कलक्ट्रेट परिसर स्थित न्यायालय कक्षों से ही होगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि संबंधित कक्षों में नामांकन से मतगणना तक संबंधित निर्वाचन अधिकारी और सहायक निर्वाचन अधिकारी राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत के वार्ड संख्या 01 से 10 के लिए न्यायालय कक्ष नगर मजिस्ट्रेट, 11 से 25 के लिए न्यायालय कक्ष जिला मजिस्ट्रेट, वार्ड संख्या 26 से 32 के लिए न्यायालय कक्ष अपर जिला मजिस्ट्रेट (वित्त एवं राजस्व), वार्ड संख्या 33 से 40 के लिए न्यायालय कक्ष अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) और वार्ड संख्या 41 से 49 के लिए न्यायालय कक्ष बंदोबस्त अधिकारी (चकबंदी) के कक्ष को निर्धारित किया है। इन न्यायालय कक्षों से ही नामांकन पत्र जमा कराने, नाम वापसी, चुनाव चिह्न आवंटन और मतगणना पर परिणाम घोषित कराने आदि कार्य होंगे।
जिला पंचायत सदस्य पद के लिए इन वार्डों के बिके नामांकनपत्र
वार्ड ------- नामांकन पत्र
03 -------------- 02
27 -------------- 01
31 -------------- 02
42 -------------- 01
44 -------------- 01
46 -------------- 02
47 -------------- 01
जिले में ग्राम प्रधान पद के लिए बिके 134 नामांकन पत्र
सहारनपुर। जनपद में नामांकन पत्र खरीदने के पहले दिन ग्राम प्रधान पदों के लिए 134 नामांकन पत्र ही खरीदे गए। जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के लिए 73 नामांकन पत्र खरीदे गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को देवबंद खंड विकास के अवर अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि ब्लाक में पहले दिन ग्राम प्रधान पद के लिए 37 एवं ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए चार नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 17 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। मुजफ्फराबाद विकास खंड के एडीओ पंचायत जय सिंह ने बताया कि ब्लाक मुख्यालय में पहले दिन ग्राम प्रधान पद केे लिए 71, बीडीसी पद के लिए 50 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 28 नामांकन पत्र खरीदे गए हैं।
साढ़ौली कदीम ब्लाक कार्यालय में ग्राम प्रधान पद के लिए 26, बीडीसी पद के लिए 06 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए भी छह लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। इस ब्लाक में मीरपुर गंदेवड से नामांकन पत्र खरीदने पहुंचे बिलाल अंसारी, मोहम्मद वासिफ, मिर्जापुर के हाजी इन्तयाज, पठानपुरा के इंतजार आदि ने बताया कि पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्र खरीदने के लिए हम लोग शनिवार को दोपहर 12 बजे में ब्लाक में पहुंचे, लेकिन नामांकन पत्र खरीदने के लिए कई घंटे इंतजार करना पड़ा। दूसरी तरफ खंड विकास अधिकारी रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि जिला मुख्यालय से पंचायत चुनाव के नामांकन पत्र देरी से पहुंचे। इस कारण नामांकन पत्र खरीदने वाले भावी उम्मीदवारों को थोड़ा इंतजार जरूर करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें