फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 10 माह की बच्ची को पिता ही छोड़ गया था जिला अस्पताल

Sun, 14 Dec 2025 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। चार दिन पहले एसबीडी जिला अस्पताल की ओपीडी में 10 माह की बच्ची को उसके पिता ने ही छोड़ा था। इसका पता तब चला, जब बच्ची की मां रोते हुए थाना जनकपुरी पहुंची। पुलिस ने फोटो के जरिए मां से बच्ची की पहचान कराई। इसके बाद महिला को चाइल्ड केयर सेंटर भेजा गया।
विज्ञापन

नौ दिसंबर को एसबीडी जिला अस्पताल की ओपीडी में 10 माह की बच्ची मिली थी। सफाईकर्मी वेदू को बच्ची के रोने पर पता चला था। इसके बाद सफाई कर्मचारी ने अस्पताल के उच्च अधिकारियों को जानकारी दी थी। पुलिस और अस्पताल प्रशासन ने बच्ची को छोड़ने वाले की सीसीटीवी फुटेज चेक की थी, लेकिन कुछ पता नहीं चला था। पुलिस ने बच्ची को छुटमलपुर चाइल्ड केयर भेज दिया था, जहां से बच्ची राजकीय बाल गृह भेजा गया था।
शुक्रवार को बच्ची की मां रोते हुए थाना जनकपुरी पहुंची। पुलिस ने उसे बच्ची का फोटो दिखाया, जिस पर उसने पहचान की। महिला ने पुलिस को बताया कि चकहरेटी में अपनी मौसी के यहां चली गई थी। बच्ची को उसके पिता के पास छोड़ दिया था। बताया कि वह थाने के सामने वाली गली में किराये के मकान में रहती है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, महिला का पति शराब का सेवन करता है। इसी वजह से वह नशे की हालत में बच्ची को अस्पताल छोड़ गया था। चाइल्ड केयर सेंटर के जरिए बच्ची को लेने की प्रक्रिया शुरू होगी। अभी बच्ची फतेहपुर स्थित राजकीय बाल गृह में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें